Menu
blogid : 15204 postid : 784420

हिंदी देश की पहचान व इसके माटी की सुगंध-हिंदी दिवस

सद्गुरुजी
सद्गुरुजी
  • 534 Posts
  • 5673 Comments

~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
हिंदी देश की पहचान व इसके माटी की सुगंध-हिंदी दिवस
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~

गांवों की अमराइयों में है वो महकती
देश के शहरों में घरघर में है चहकती !
लोकगीतों की सुरीली तान में गुंजती
रेडिओ और टीवी पर दिनरात कुंकती !
नवसाक्षरों का है वो सुकोमल सहारा
जनसंचार का स्पंदन,संवाद की धारा !
वो हिंदी है,बहुत दुखी और स्तब्ध है !
index
भारत के लोंगो के ह्रदय में है प्रवाहित
हिंदी की नदिया बह रही हर अर्चना में !
मंदिर की घंटियों, मस्जिद की अजान
गुरुद्वारा की शबद,चर्च की प्रार्थना में !
समाहित पवित्रता जैसी पवित्र है हिंदी
देश की पहचान,इसके माटी की सुगंध !
राजभाषा होकर भी घर में है बेइज्जत
‘राज्य-विशेष’ कई फैला रहे हैं दुर्गन्ध !
अंग्रेज़ी स्कुल में हिंदी बोलना अपराध
नहीं कोई रोक हिंदी बोल पिटते छात्र !
सबको प्रिय है अब तो अंग्रेज़ी कविता
रट के अतिथियों को सुनाने वाला पुत्र !
माँ बाप का मस्तक गर्व से ऊँचा किया
बिना अर्थ जाने जो रटा वो सुना दिया !
बच्चों का रटना और अर्थ न समझना
भाषिक कमी,भाव व्यक्त न कर पाना !
index
हिंदी सदानीरा सलिला,सतत प्रवाहिनी
कंगाल नहीं,उसकी शब्द संपदा अपार !
वैज्ञानिक,तकनीकी शिक्षा है अंग्रेजी में
व्यावसायिक शिक्षा में अंग्रेजी दरकार !
तकनीकी विषयों और शोध की पढायी
हिन्दी भाषा के माध्यम से भी हो सके !
सरकार कोई ऐसी तुरंत व्यवस्था करे
हर विषय में शिक्षा हिंदी में मिल सके !
हिंदी शब्दकोष का पुनर्निर्माण है जरुरी
जिसके बिना है आज के युग में अधूरी !
पारंपरिक शब्दों के साथ सभी बोलियों,
भारतीय भाषाओं, और विदेशी भाषाओं !
विविध विषयों और विज्ञान के शब्द हों
ऐसा हिन्दी का प्रामाणिक शब्दकोष हो !
मैं हिन्दी हूँ,बहुत सुखी,नहीं परेशान हूँ
हिंदी गर्वसहित कहे मैं तो आसमान हूँ !

~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
!! जयहिंद !! वन्देमातरम !! ‘हिंदी दिवस’ पर हिंदी को समर्पित इस कविता की रचना और प्रस्तुति=सद्गुरु श्री राजेंद्र ऋषि जी,प्रकृति पुरुष सिद्धपीठ आश्रम,ग्राम-घमहापुर,पोस्ट-कन्द्वा,जिला-वाराणसी.पिन-२२११०६.!!जयहिंद!!
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh